शनिवार, 12 नवंबर 2022

जनता की बात

 जनता की बात...... 

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

जनहित और देशहित में सभी विभागों के कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश, पेंशन और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बिना राजनीतिक दबाव के कार्य की स्वतन्त्रता जरूरी है 


लेकिन लोकतंत्र का दुर्भाग्य है  देश में नमकहराम, दलबदलू अपराधी वंशवादी भ्रष्टाचारी नेताओं को भी अनाप-शनाप सुविधाएं, विशेषाधिकार,  पेंशन भत्ता मनमाने तरीकों से प्राप्त करने का अधिकार है। 

जनता के लिए सभी कानून कठोरता से लागू लेकिन राजनीतिक आतंकपरस्ती के चलते नेताओं को विशेषाधिकार यह स्थिति बहुत ही खतरनाक है 

सबसे दुर्गति तो पढे लिखे लोग भी अनपढ़ नेताओं के लिए अपना जमीर ईमान नैतिकता मानवता सब बेच देते हैं। 

लेकिन दिन-रात मेहनत करने वाले कर्मचारियों या अधिकारियों पर अनपढ गंवार लोग उनसे ऊपर मंत्री बनकर मंत्री बैठ जाते हैं। अपने राजनैतिक हीन चरित्र से व्यवस्था को प्रभावित करते हैं। ऐसे लोगों से ही कर्मचारियों और अधिकारियों का कार्यबल और मनोबल कमजोर होता है।

जिससे आमजन का जीवन प्रभावित होता है। 

राजनीतिक नेतृत्व का दोहरा चरित्र राजनीतिक आतंकवाद का पोषक है जिससे युवाओं में नकारात्मकता, असंतोष अपराधवृत्ति बढ रही है। 

जो देश के भविष्य के लिए खतरनाक है

देशवासियों को राजनीतिक आतंकवाद से संघर्ष के लिए कठिन परिस्थितियों का सामना करना पडेगा। अंग्रेजों से घटिया सोच राजनीतिक आतंकवादियों की है। 

दल और नेता से ऊपर 

जनहित और देशहित प्राथमिकता हो। 


📚📚📚📚📚📚📚

गुरुवार, 10 नवंबर 2022

मनोविज्ञान प्रश्नोत्तर

 1. सीखने के नियम किसने दिए हैं ? 

Ans ➺ थार्नडाइक ने 


2. बच्चे का सबसे पहला शिक्षक कौन होता है ?

Ans ➺ माता 


3. शिक्षण का प्रथम चरण क्या होता है ?

Ans ➺ पहले से योजना बनाना 


4. किस वैज्ञानिक के अनुसार सभी बालक जन्म के समय समान होते हैं ?

Ans ➺ वाटसन


5. किस वैज्ञानिक ने बच्चों के साथ फोबिया पर कार्य किया ?

Ans ➺ वाटसन 


6. संज्ञान किस बुद्धि के सिद्धांत का हिस्सा है ?

Ans ➺ गिल्फोर्ड का सिद्धांत 


7. हम करके सीखते हैं - किसने कहा था ?

Ans ➺ सिम्पसन


8. बच्चे के मस्तिष्क का आकार किस आयु में लगभग परिपक्व हो जाता है ?

Ans ➺ 6 वर्ष में 


9. किसी कक्षा में सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान किसका होता है ?

Ans ➺ छात्र का 


10. प्राथमिक स्तर पर शिक्षा का माध्यम क्या होना चाहिए ?

Ans ➺ मातृभाषा 


11. छात्रों को स्कूल में गेम क्यों खेलना चाहिए ?

Ans ➺ यह सहयोग और शारीरिक संतुलन विकसित करता है।  


12. आधुनिक मनोविज्ञान के जनक कौन माने जाते हैं ?

Ans ➺ विलियम जेम्स 


13. भारत में प्रथम मनोवैज्ञानिक प्रयोगशाला कहाँ स्थापित की गई थी ?

Ans ➺ कलकत्ता में 


14. शिक्षा में किंडरगार्टन विधि के जन्मदाता कौन थे ?

Ans ➺ फ्रॉएब्ल


15. विशिष्ट बालक का सम्बन्ध किस स्तर से है ?

Ans ➺ बुद्धि स्तर से 


16. बीसवीं शताब्दी को बालक की शताब्दी किसके द्वारा कहा गया है ?

Ans ➺ क्रो एवं क्रो द्वारा 


17. शर्म तथा गर्व जैसी भावना का विकास किस अवस्था में होता है ?

Ans ➺ बाल्यावस्था 


18. शैशवावस्था की मुख्य विशेषता क्या नहीं है ? 

Ans ➺ चिन्तन प्रक्रिया 


19. बाल्यावस्था अवस्था कितना वर्ष तक होती है ? 

Ans ➺ 12 वर्ष तक 


20. मानवों में विकास की सबसे तीव्र गति कब होती है ? 

Ans ➺ किशोरावस्था में 


21. गर्भधारण से शिशु के जन्म  की अवधि को क्या कहते है ? 

Ans ➺ प्रसव पूर्व काल 


22. बालक का प्रारंभिक विकास मुख्यतः किस पर निर्भर है ? 

Ans ➺ माता-पिता 


23. क्या लिखना सूक्ष्म गतिक कौशल का उदहारण है ? 

Ans ➺ हाँ 


24. शारीरिक विकास का नियम क्या है ? 

Ans ➺ अनियमित विकास का नियम 


25. शारीरिक वृद्धि और विकास को क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अभिवृद्धि